राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मध्य प्रदेश में जलवंशीय निषाद माझी समाज की बेटी कोमल बाथम की मुलाकात

1/5 - (1 vote)

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मध्य प्रदेश में जलवंशीय निषाद माझी समाज की बेटी कोमल बाथम की मुलाकात

Rashtrapati dropati murmu se madhay pradesh me jalvanshi Nishad manjhi samaj ki beti Komal Batham ki mulakat
Rashtrapati dropati murmu se madhay pradesh me jalvanshi Nishad manjhi samaj ki beti Komal Batham ki mulakat

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से कोमल बाथम की मुलाकात महिला सशक्तिकरण और संघर्ष की विजय का एक प्रेरक अध्याय है साल 2023 में हुई यह भेंट मार्च एक शिष्टाचार मुलाकात नहीं थी बल्कि जलवंशीय निषाद माझी समाज के उन लाखों युवाओं के लिए आशा की कारण थी जो अभावों में बड़े सपने देखते हैं।

कोमल बाथम- संघर्ष से सम्मान तक का सफर- जब हौसले बुलंद और इरादे फौलादी तुम मंजिल भी खुद ब खुद कदम चूमती है मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाली निषादवंशी माझी कोमल बाथम की कहानी कुछ ऐसी ही है ग्वालियर मध्य प्रदेश में रहने वाली कोमल बात हम जिन्होंने अपने सेवा कार्य और कला प्रतिभा के दम पर महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात की । साल 2023 में भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के साथ कोमल बाथम की मुलाकात ने देशभर का ध्यान अपनी ओर खींचा और यह साबित कर दिया की प्रतिभा किसी पहचान या अमीरी की मोहताज नहीं होती। मध्य प्रदेश के निषाद समाज में प्रतिभाशाली युवाओं की कोई कमी नहीं है ऐसा ही एक उदाहरण है ।

Rashtrapati dropati murmu se madhay pradesh me jalvanshi Nishad manjhi samaj ki beti Komal Batham ki mulakat
Rashtrapati dropati murmu se madhay pradesh me jalvanshi Nishad manjhi samaj ki beti Komal Batham ki mulakat

जलवंशीय निषाद माझी समाज की बेटी कोमल बाथम बहुमुखी प्रतिभा की धनी है एक साधारण परिवार से होने के बावजूद भी उनकी उपलब्धियां असाधारण है उन्होंने विपरीत परिस्थितियों मे अपने सेवा कार्य के जुनून और कल के प्रति समर्पण भाव को लगातार जारी रखा है जिस कारण उन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मुलाकात का सुअवसर प्राप्त हुआ। भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू अटल बिहारी वाजपेई भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह 2023 में ग्वालियर पहुंची थी। स्थानीय प्रशासन द्वारा जब कोमल बाथम की सेवा कार्य और प्रतिभा के बारे में महामहिम को जानकारी मिली तो उन्होंने कोमल बाथम को मुलाकात करने के लिए आमंत्रित किया।

Rashtrapati dropati murmu se madhay pradesh me jalvanshi Nishad manjhi samaj ki beti Komal Batham ki mulakat
Rashtrapati dropati murmu se madhay pradesh me jalvanshi Nishad manjhi samaj ki beti Komal Batham ki mulakat

कोमल बाथम जुग्गी झोपड़ियां में रहने वाले अनाथ गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करती हैं उनकी नियमित क्लास लगाती हैं ताकि राष्ट्र की भविष्य की नींव मजबूत हो सके कपड़ा बैंक की शुरुआत कर जरूरतमंदों को कपड़े पहुंचती हैं ताकि फुटपाथ पर रहने वाले गरीब लोग ठंड से खुद को बचा सके वह समाज के सक्षम वर्ग से कपड़े एकत्रित करती हैं और समाज की पीछे की पंक्ति में खड़े उन जरूरतमंदों तक खुद जाकर कपड़े बाटती हैं इतना ही नहीं गर्मियों के दिनों में मुंह पक्षियों और पशुओं के लिए भोजन पानी की व्यवस्था करती हैं गौ माता की सेवा भी करती हैं घायल पशुओं को डॉक्टर के पास ले जाकर उपचार प्रदान करती हैं पिछले 5 सालों से उनका यह सेवा कार्य निरंतर जारी है।

Rashtrapati dropati murmu se madhay pradesh me jalvanshi Nishad manjhi samaj ki beti Komal Batham ki mulakat
Rashtrapati dropati murmu se madhay pradesh me jalvanshi Nishad manjhi samaj ki beti Komal Batham ki mulakat

कला में माहिर है कोमल- कोमल पेंटिंग कला और मूर्ति कला में भी माहिर है उन्होंने कई सारी भगवान की मूर्तियों का निर्माण किया है कोमल बाथम चित्रकला में माहिर आर्टिस्ट है कोमल बाथम ने महामहिम राष्ट्रपति का चित्र बनाकर उन्हें मुलाकात के दौरान भेंट किया है महामहिम कोमल बाथम के सेवा कार्य से बेहद प्रभावित हुई है उन्होंने कोमल की कला और सेवा की सराहना की है।

कला की साधना को मिला सम्मान: ग्वालियर की कोमल बाथम ने बढ़ाया निषाद माझी समाज का मान

Rashtrapati dropati murmu se madhay pradesh me jalvanshi Nishad manjhi samaj ki beti Komal Batham ki mulakat
Rashtrapati dropati murmu se madhay pradesh me jalvanshi Nishad manjhi samaj ki beti Komal Batham ki mulakat

कोमल बाथम को मिला राष्ट्रपति का स्नेह – मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने न केवल निषादवंशी कोमल के कार्यों की सराहना की बल्कि उनके संघर्ष यात्रा को सुनकर भावुक भी हुई थी। राष्ट्रपति मुर्मू जो स्वयं एक साधारण परिवेश से निकालकर इस पद तक पहुंची हैं उनके लिए कोमल जैसी बेटियों नए भारत की असली शक्ति हैं कोमल बाथम जैसी बेटियों यह सिद्ध करती हैं की सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं बल्कि संकल्प की अनुगामी होती है राष्ट्रपति से कोमल बाथम की यह मुलाकात आने वाली पीढ़ियों के लिए 1 मार्गदर्शिका है यह याद दिलाती है कि यदि आपके पास एक उद्देश्य है और उसे पूरा करने का साहस है तो संघर्ष की कठिनाइयों की दूरी आपका जुनून से बड़ी नहीं है कोमल की सफलता हर उसे भारतीय बेटी की जीत है जो समाज को बेहतर बनाने का सपना देखती हैं।

Rashtrapati dropati murmu se madhay pradesh me jalvanshi Nishad manjhi samaj ki beti Komal Batham ki mulakat
Rashtrapati dropati murmu se madhay pradesh me jalvanshi Nishad manjhi samaj ki beti Komal Batham ki mulakat

नोट – आपको यह प्रेरक लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं निषादवंश की सभी दिलचस्प और प्रेरक खबरों के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज पोर्टल प्रभात की कलम से जहां आपको मिलती है निषाद माझी की सभी ऐसी खबरें जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो आपके लिए प्रेरणा बने और हमारा निषाद समाज भी आगे तरक्की कर सके इसके लिए हम आपके लिए बेहतर उपयोगी समाचार उपलब्ध कराते हैं। यदि आप किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.com पर भेज सकते हैं। आप नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक करके हमारे टेलीग्राम ग्रुप और व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं।

4 thoughts on “राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मध्य प्रदेश में जलवंशीय निषाद माझी समाज की बेटी कोमल बाथम की मुलाकात”

  1. बहुत-बहुत बधाईयाँ
    आप आगे बड़े और अच्छा करें.
    कला को निखारे,
    अपनी कला को लोगों और बच्चों तक पहुंचाये.
    हमारा सबका आपको आशिर्वाद और सहयोग रहेगा.

    Reply

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now