कला की साधना को मिला सम्मान: ग्वालियर की कोमल बाथम ने बढ़ाया निषाद माझी समाज का मान

3/5 - (3 votes)

कला की साधना को मिला सम्मान: ग्वालियर की कोमल बाथम ने बढ़ाया निषाद माझी समाज का मान

 

 

Kala ki sadhna ko mila samman Gwalior ki Komal batham ne badhaya Nishad majhi Samaj ka maan
Kala ki sadhna ko mila samman Gwalior ki Komal batham ne badhaya Nishad majhi Samaj ka maan

 

 

समाज की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी कला और प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं इसी कड़ी में ग्वालियर की कोमल बाथम ने अपनी मूर्ति कला के जरिए न केवल अपनी उम्दा कला का प्रदर्शन किया बल्कि निषाद समाज का मन भी बढ़ाया कोमल की उत्कृष्ट लाइव मूर्ति कलाकारी और कला के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।निषाद समाज के लिए प्रेरणा कोमल बाथम की उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए एक मिसाल है जो पारंपरिक पेशी से हटकर कला और रचनात्मक क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं महिला शक्ति मंच ग्वालियर की अध्यक्ष तारा शाह ने कोमल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समाज को नई दिशा और पहचान देती हैं।

 

 

 

महिला शक्ति मंच ग्वालियर द्वारा आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम में कोमल बाथम ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा बनाई है यह प्रतिमा कोमल ने लाइव बनाई है बहुत कम ऐसी प्रतिभा होती है जो बहुत ही कम समय में लाइव प्रतिमा बना दे भगवान गणेश की प्रतिमा बनाना भारतीय कला परंपरा का एक अभिन्न हिस्सा है लेकिन जब एक राष्ट्रपति से सम्मानित कलाकार इसे बनता है तो उसमें बारीकियां और भागों का संगम अद्भुत होता है भगवान गणेश कला और बुद्धि के देवता माने जाते हैं कोमल द्वारा बनाई गई उनकी प्रतिमा संभवत उनकी विशिष्ट शैली और सूक्ष्म कलाकारी का नमूना है राष्ट्रपति से सम्मान मिलना इस बात का प्रमाण है कि कोमल की कला केवल स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी श्रेष्ठ मानी गई है निषाद समाज और ग्वालियर के लिए कोमल एक “रोल मॉडल” है।

 

 

जब किसी कलाकार को उसकी मेहनत के लिए सार्वजनिक मंच पर सम्मान मिलता है तो वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाता है कोमल बाथम की यह उपलब्धि दर्शाती है कि यदि अवसर और प्रोत्साहन मिले तो कल के क्षेत्र में अपार संभावना है। कोमल बाथम कोई साधारण नाम नहीं है वे राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कलाकार हैं उनकी कला की गहराई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस प्रतियोगिता में उन्होंने भगवान श्री गणेश की एक अत्यंत मनमोहक और जीवंत प्रतिमा बनाकर सभी का दिल जीत लिया और तालिया की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा उनकी कलाकृति में न केवल धार्मिक आस्था झलकती है बल्कि आधुनिक कला और पारंपरिक बारीकियां का बेजोड़ संगम भी देखने को मिलता है।

 

 

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मध्य प्रदेश में जलवंशीय निषाद माझी समाज की बेटी कोमल बाथम की मुलाकात

 

 

 

महिला सशक्तिकरण की मिसाल- महिला शक्ति मंच ग्वालियर का यह सम्मान कोमल बाथम कि उसे कठिन परिश्रम का प्रबल है जो उन्होंने बरसों से अपनी कला को निखारने में लगाया है मंच के पदाधिकारी ने कोमल की सराहना करते हुए कहा की कोमल जैसी बेटियों समाज के लिए प्रेरणा पुंज हैं उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि यदि दृढ़ निश्चय हो तो कल के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है बल्कि अपनी संस्कृति को जीवंत रखा जा सकता है। कोमल बाथम का सम्मान केवल एक प्रमाण पत्र या स्मृति चिन्ह नहीं बल्कि उसे नारी शक्ति का उत्सव है जो अपनी रचनात्मकता से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

 

 

FAQ
1.कोमल बाथम कौन है
कोमल बाथम मध्यप्रदेश के ग्वालियर की एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो भिक्षा मांगने वाले अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करती है उनकी नियमित क्लास पिछले लगभग 7 वर्षो से निरंतर खुद लगाकर उन्हें शिक्षित कर रही है ताकि भारत नव निर्माण की नींव मजबूत हो सके। कोमल बाथम के इस जुनूनी सेवा कार्य को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू ने उन्हें सामने से आमंत्रित करके सम्मानित किया था जब महामहिम राष्ट्रपति साल 2023 में ग्वालियर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने ग्वालियर पहुंची थी।

 

 

2.कोमल का पूरा नाम क्या है?
कोमल बाथम का पूरा नाम कोमल बाल किशन बाथम है कोमल बाथम एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक कलाकार हैं उन्होंने ग्वालियर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की शिक्षा प्राप्त की है ।

 

 

 

3.कोमल बाथम स्वभाव कैसा होता है?
कोमल बाथम का स्वभाव अत्यंत सौम्य और सरल है कोमल बाथम एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ हर किसी के साथ विनम्र भाव रखती हैं। हर किसी की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली एक युवा निषाद सामाजिक कार्यकर्ता है।

 

 

 

नोट – आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले मध्य प्रदेश के माझी निषाद समाज से जुड़ी सभी खबरें पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज पोर्टल प्रभात की कलम पर जहां आपको मिलती है माझी निषाद से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.comपर भेज सकते हैं आप नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now