संस्कारधानी में गूंजेगा निषादराज का जय घोष जबलपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी शोभायात्रा का शंखनाद

23 मार्च 2026 मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी और नर्मदा तट की पावन धरा पर जबलपुर एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है मांझी समाज मध्य प्रदेश जबलपुर के तत्वाधान में निषाद समाज की अब तक की सबसे विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन न केवल माझी समाज की एक झुकता का प्रमाण है बल्कि यह हमारी समृद्धि विरासत और गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक भव्य जरिया है।
आयोजन की मुख्य विशेषताएं- ऐतिहासिक गौरव मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के शाखा और निषाद वंश के आराध्य देव भगवान निषाद राज के आदर्शों को समर्पित या यात्रा प्रदेश के कोने-कोने से समाज जनों को एक सूत्र में पिरोएगी। इस यह शोभायात्रा मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी शोभायात्रा है जिसमें पारंपरिक परिधान लोक संगीत और सभी भगवानों की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी यात्रा का उद्देश्य समाज की सामाजिक राजनीतिक और सांस्कृतिक चेतना जागृत करना है।
जबलपुर हमेशा से ही निषाद और मांझी समाज की गतिविधियों का केंद्र रहा है जबलपुर मध्य प्रदेश का ऐसा शहर है जो निषाद समाज की राजधानी है माजी निषाद समाज में मध्य प्रदेश के समस्त सांस्कृतिक सामाजिक और राजनीतिक कार्यों का श्री गणेश जबलपुर से ही शुरू हुआ है इस भव्य आयोजन के माध्यम से समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौटने और युवा पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ने का प्रयास कर रहा है यह सिर्फ एक जुलूस नहीं बल्कि समाज के स्वाभिमान संगठन की सामूहिक हुंकार है नर्मदा की लहरों की तरह हमारा समाज भी प्रगति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
सामाजिक समरसता का संदेश 23 मार्च का यह दिन जबलपुर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा ढोल ताशा की स्थापना गूंजते जय निषादराज के जयकारे और केसरिया ध्वजों की लहर के बीच जब मांझी समाज के हजारों बंधु सड़कों पर उतरेंगे तो यह दृश्य सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश करेगा।
माझी समाज जबलपुर समिति सदस्य राकेश कुमार ( मुन्नू) ने बताया कि लगभग पिछले 45 वर्षों से लगातार संस्कारधानी जबलपुर में शोभायात्रा निकाली जा रही है जिसमें भगवान निषादराज , माता नव देवियां ,वीर एकलव्य, तिलका माझी, आदि की झांकियां निकाली जाएंगी।यह भव्य आयोजन मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन है जो प्रदेश के माझी समाज द्वारा मिलजुल किया जाता है और समाज भगवान निषाद राज की भक्ति में डूब जाता है
आयोजन समिति की अपील
माझी समाज मध्य प्रदेश जबलपुर सभी स्वजातीय बांधों और नागरिकों से आग्रह करता है कि इस ऐतिहासिक शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं और निषाद राज की परंपराओं का मान बढ़ाएं।
1.नर्मदा की लहरों से ऊर्जा लेकर संस्कारधानी जबलपुर की सड़कों पर गूंजेगा निषाद राज का जय घोष मध्य प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी शोभा यात्रा का हिस्सा बने।
2.दिनांक 23 मार्च 2026, समय दोपहर 2:00 बजे से
स्थान स्थान तीन पट्टी नगर निगम चौराहा से सुपर मार्केट कमानिया गेट भिलोनीगंज हनुमानतल श्री निषाद राज मंदिर तक।
3.समापन के पश्चात श्री निषाद राज जी की आरती एवं भोग भंडारा किया जाएगा।
नोट -आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले मध्य प्रदेश निषाद माझी समाज की सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज पोर्टल प्रभात की कलम पर। जहां आपको मिलती है निषाद माझी समाज से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.com पर भेज सकते हैं।
Prabhat umang धीवर समुदाय के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और लेखक हैं उन्हें लेखन का एक लंबा अनुभव है प्रभात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दैनिक स्वदेश , दैनिक स्वदेश ज्योति और नव स्वदेश समाचार पत्र में सहायक लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं प्रभात उमंग एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं उन्होंने धीवर समुदाय के समाज हित में सेवा कार्य किया है समाज कार्य के क्षेत्र का उन्हें एक अच्छा अनुभव है prabhat umang एक शोधकर्ता भी है