सेंसेई राधिका ओंकार कश्यप की वैश्विक जीत दुबई में WKF कुमिते जज B परीक्षा उत्तीर्ण कर रचा इतिहास

प्रतिभा किसी परिचय का मोहताज नहीं होती और जब संघर्ष के साथ धर्म संकल्प जुड़ जाए तो सफलता कदम चूमती है मध्य प्रदेश सिवनी निवासी निषाद माझी समाज की गौरव सेसेई राधिका कश्यप ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह दुबई में आयोजित वर्ल्ड कराटे फेडरेशन WKF की विश्व स्तरीय परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है 11 से 17 फरवरी 2026 तक चली इस कड़ी और चुनौती पूर्ण परीक्षा को पार करते हुए राधिका ने WKF कुमिते जज B का खिताब हासिल किया है।
खेल की दुनिया में जब जुनून और अनुशासन एक साथ मिलते हैं तो इतिहास रच जाता है मध्य प्रदेश की निषाद माझी बेटी और अंतरराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी सेसेई राधिका ओमकार कश्यप ने एक बार फिर वैश्विक पटेल पर भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया है WKF Kumite Judge B का खिताब हासिल किया है यह लाइसेंस हासिल करना किसी भी मार्शल आर्ट आर्टिस्ट के लिए एक सपना होता है क्योंकि WKF दुनिया की सबसे बड़ी और ओलंपिक से मान्यता प्राप्त कराते संस्था है अब राधिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप में आधिकारिक जज की भूमिका निभाएंगी।

जिला कराते संघ सिवनी की प्रशिक्षिका है राधिका कश्यप – सेसेई राधिका कश्यप वर्तमान में जिला कराते संघ की प्रशिक्षिका है उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं अब उनके अंतरराष्ट्रीय जज की उपाधि से ना सिर्फ जिले के बल्कि मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत के खिलाड़ियों को और अधिक प्रेरणा मिलेगी खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि सिवनी मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। राधिका के प्रशिक्षण की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

- ऐतिहासिक गौरव राधिका कश्यप मध्य प्रदेश की पहली महिला विश्व कराते जज हैं इन्होंने इस ऊंचे मुकाम को अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हासिल किया।
- ब्लैक बेल्ट 4th डैन -कराटे कला में बरसों की तपस्या और निपुणता ।
- WKF Kumite Judge B – विश्व करते महासंघ की कठिनतम परीक्षाओं में से एक इस परीक्षा को राधिका कश्यप ने उत्तीर्ण किया।
मार्शल आर्ट में कैरियर और भविष्य –WKF कमिते जज B बनने के बाद राधिका अब विश्व स्तर पर भारतीय रेफरी पैनल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे न केवल भारतीय खिलाड़ियों को मार्गदर्शन मिलेगा बल्कि अंतर्राष्ट्रीय निर्णयों में भी भारत की भागीदारी मजबूत होगी। सेसेई राधिका कश्यप फुजैराह दुबई में मिली यह जीत उनके वर्षों के कड़े अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है उनकी सफलता यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय महिलाएं खेल प्रबंधन और निर्णय करने के लिए अब तैयार हैं।

महिला सशक्तिकरण और खेल जगत में नई पहचान
राधिका कश्यप ने यह साबित कर दिया है कि समाज की बेटियां यदि ठान लें तो भी दुनिया के किसी भी कोने में सफलता का परचम लहरा सकती हैं उनकी इस उपलब्धि से न केवल खेल जगत में खुशी की लहर है बल्कि निषाद माझी समाज की युवाओं के लिए भी एक नए रोल मॉडल बनकर उभरी है।
जीत का जश्न राधिका कश्यप – राधिका कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मिली शानदार जीत पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा मुझे यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि मैंने कुमाइट में WKF (वर्ल्ड कराटे फेडरेशन) जज बी परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लिया है, जो मेरी कार्यवाहक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मैं कराटे इंडिया संगठन के अध्यक्ष हंसी भरत शर्मा सर के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं; महासचिव शिहान संजीव जांगड़ा सर; आरसी अध्यक्ष हंसी प्रेमजीत सेन सर; और शिहान शाहीन अख्तर महोदया को उनके अमूल्य मार्गदर्शन, निरंतर प्रोत्साहन और आशीर्वाद के लिए।
राधिका कश्यप ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए आगे कहा इस उपलब्धि को हासिल करने में आपका मार्गदर्शन और समर्थन महत्वपूर्ण रहा है। शिहान महेश कुशवाह सर, महासचिव एमपीएसकेए, और शिहान राजेंद्र तोमर सर, अध्यक्ष एमपीएसकेए को उनके निरंतर समर्थन और आशीर्वाद के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए मेरे भाई शिहान प्रतीक शर्मा सर को विशेष धन्यवाद। मेरे गुरु और शिक्षक शिहान अनुप देथे सर को हार्दिक धन्यवाद। सचमुच मेरा आभार व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। आपके आशीर्वाद, अथक प्रयास और निरंतर मार्गदर्शन ने मेरे सपने को हकीकत में बदल दिया है।
हमेशा मुझे प्रोत्साहित करने, जब मैं गिर जाती थी तो मुझे उठाने और एक प्यारी बड़ी बहन की तरह मेरी देखभाल करने के लिए मिस श्रीजा मैम को हार्दिक धन्यवाद। आपका आशीर्वाद और प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है।अंत में, मेरे पिता और गुरु, शिहान ओंकार कश्यप और मेरे प्यारे परिवार-मेरी माँ, बहन और भाइयों को मेरा हार्दिक धन्यवाद। आज मैं जो कुछ भी हूं वह आपके प्यार, बलिदान और अटूट समर्थन के कारण है। पापा, मैं आपके सभी सपनों को साकार करने के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा। कम
सीनियर करते उस्ताद और राधिका के पिता शिहान ओमकार कश्यप ने बताया कि राधिका ने इस विधा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया बड़े गौरव की बात है की राधिका ने न केवल प्रदेश देश बल्कि पूरे निषाद माझी समाज को गौरवान्वित किया है।
नोट -आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले निषाद माझी समाज से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज पोर्टल प्रभात की कलम पर जहां आपको मिलती है निषाद माझी समाज से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.com पर भेज सकते हैं।
Prabhat umang धीवर समुदाय के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और लेखक हैं उन्हें लेखन का एक लंबा अनुभव है प्रभात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दैनिक स्वदेश , दैनिक स्वदेश ज्योति और नव स्वदेश समाचार पत्र में सहायक लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं प्रभात उमंग एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं उन्होंने धीवर समुदाय के समाज हित में सेवा कार्य किया है समाज कार्य के क्षेत्र का उन्हें एक अच्छा अनुभव है prabhat umang एक शोधकर्ता भी है