श्री गोविंद परोपकार सेवा समिति ग्वालियर ने बच्चों संग मनाया रंगारंग होली महोत्सव*

ग्वालियर :- रंगों का पर्व होली सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार है। इसी भावना को साकार करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्री गोविंद परोपकार सेवा समिति ग्वालियर द्वारा रविवार 4 मार्च 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल बाथम ने अपनी निःशुल्क पाठशाला के बच्चों के साथ होली महोत्सव मनाया उत्साहपूर्ण वातावरण में जुग्गी झोपड़ी में रहने वाले इन बच्चों के चेहरे रंगों और मुस्कान से खिल उठे। सबने मिलकर रंग लगाए, खेल खेले और मिठाइयाँ खाईं। यह पल प्यार, अपनापन और खुशियों से भरा रहा। कोमल बाथम ने होली महोत्सव इन बच्चों के साथ मनाया ढेर सारी खुशियां बांटी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब बाहुल्य क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना रहा।कोमल बाथम उत्साहपूर्वक बच्चों के बीच पहुंची और उनके साथ रंगों के इस पावन पर्व को आत्मीयता एवं उल्लास के साथ मनाया। आयोजन की शुरुआत बच्चों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई, जिसके बाद सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। संस्था की ओर से बच्चों को रंग, गुलाल, टोपी, बड़े आकार की पिचकारी, आकर्षक मुखोटे तथा विभिन्न प्रकार के होली खेलने के रंग विधिवत रूप से वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
होली महोत्सव केवल रंग खेलने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकारों की सुंदर झलक दिखाई दी। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनसे संवाद किया, खेल गतिविधियों में भाग लिया तथा स्वल्पाहार वितरण किया। रंगों के बीच बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। नर्मदा तट का पूरा परिसर रंगों की फुहार और खुशियों की गूंज से सराबोर हो उठा। विशेष आकर्षण तब देखने को मिला जब संस्था के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ मिलकर डांस किया। होली के रंगों में सराबोर सभी लोगों ने एक-दूसरे के माथे पर गुलाल का तिलक लगाया और गालों को भी रंग-बिरंगे रंगों से सजा दिया। इसके बाद बच्चों एवं संस्था सदस्यों ने एक साथ ग्रुप फोटो खिंचवाए तथा खूब सेल्फी लेकर इस यादगार पल को कैमरों में कैद किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल बाथम ने बताया कि समाज में अनेक ऐसे बच्चे हैं जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण त्योहारों की वास्तविक खुशियों से दूर रह जाते हैं। ऐसे बच्चों के जीवन में मुस्कान लाना और उन्हें सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। श्री गोविंद परोपकार सेवा समिति ग्वालियर द्वारा समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने यह संदेश दिया कि त्योहार केवल परिवार या सीमित दायरे तक नहीं रहने चाहिए, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर मनाए जाने चाहिए। बच्चों ने रंगों में सराबोर होकर जब खुशी व्यक्त की तो हमारे लिए और मेरे लिए खुद भी व्यक्तिगत रूप से भी मुझे आत्मिक शांति मिली जो इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है।
आपकी राय – आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले समाज कार्य और निषाद माझी समाज से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज पोर्टल प्रभात की कलम पर जहां आपको मिलती है निषाद माझी समाज से जुड़ी सभी खबरें सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.com पर भेज सकते हैं।
Prabhat umang धीवर समुदाय के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और लेखक हैं उन्हें लेखन का एक लंबा अनुभव है प्रभात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दैनिक स्वदेश , दैनिक स्वदेश ज्योति और नव स्वदेश समाचार पत्र में सहायक लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं प्रभात उमंग एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं उन्होंने धीवर समुदाय के समाज हित में सेवा कार्य किया है समाज कार्य के क्षेत्र का उन्हें एक अच्छा अनुभव है prabhat umang एक शोधकर्ता भी है