निषाद समाज ऑनलाइन रोजगार कैसे पाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए

हमारे निषाद समाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है एक से बढ़कर एक प्रतिभा है हमारा निषाद समाज आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है इसकी मुख्य वजह है रोजगार की कमी अशिक्षा से तात्पर्य है कार्य को कर उसे ऑनलाइन पैसे कमाने की सही जानकारी नहीं होना प्रभात की कलम आज निषाद समाज के उन पिछड़े लोगों को सही सटीक जानकारी इस लेख के माध्यम से दे रहा है कि आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं और एक बेहतरीन और रोजगार पा सकते हैं सबसे पहले हम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बारे में जानेंगे जिसे पैसा कमाया जाता है इन प्लेटफार्म में आपको किसी प्रकार की लागत नहीं लगाना है आप खुद ही सीख कर कड़ी मेहनत करके इन प्लेटफार्म से पैसा कमा सकते हैं।
गूगल (ब्लॉगर) से पैसा कमाएं
यूट्यूब से पैसा कमाएं
इंस्टाग्राम से पैसा कमाएं
फेसबुक से पैसा कमाएं
चाहे आप कोई भी काम करते हो नाव चलाना,मछली पालना ,मछली बेचना, यह अन्य कोई और बिजनेस करते हो या उसे कार्य का अनुभव रखते हो आप अपने इन छोटे-छोटे हुनर से घर बैठें ऑनलाइन पैसे घर बैठे भी कमा सकते हैं अब आप में से बहुत सारे लोगों के मन में यह प्रश्न जरूर होगा कि मेरा तो फेसबुक पर अकाउंट है यूट्यूब पर अकाउंट है इंस्टाग्राम पर अकाउंट है लेकिन मैं उससे पैसे नहीं कमा पा रहा हूं तो आईए जानते हैं कि वह कौन सी विधि है जिससे आप पैसे कमा सकते हैं।
गूगल से पैसा कमाए-
आप गूगल पर फ्री वाला ब्लॉग blogger.com बनाकर पैसे कमा सकते हैं यह गूगल की एक फ्री सेवा है आप गूगल पर ब्लॉक बनाकर उसमें लेख लिखकर ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं यदि आपका बिजनेस सिंघाड़े का है या आप सिंघाड़े की खेती कर रहे हैं या उत्पादन कर रहे हैं तो आप सिंघाड़े के बारे में लेख लिख सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं आपका मछली का बिजनेस है तो आप मछली व्यवसाय के अच्छे अनुभव भी होंगे कौन सी मछली किस तरह की है कौन सी प्रजाति की है कहां पर मछली का अच्छा उत्पादन हो रहा है व्यापारियों को कम रेट में उत्तम किस्म की मछली कहां मिल रह सकती है मछली पालन पर सरकारी योजनाएं क्या है आप इस पर लेख लिख सकते हैं आप खुद से इस पर लेख लिखकर पैसा कमा सकते हैं आप गूगल ब्लॉगर पर अपना ब्लॉग बनाएं उसकी डिजाइन करें और कम से कम 50 आर्टिकल का लेख लिखकर उसमें डालें बेहतरीन कीबर्ड रिसर्च करें और फिर गूगल ऐडसेंस के लिए अप्लाई कर दें यदि आपको गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल मिल गया तो फिर आप उससे पैसा कमा पाएंगे लेकिन इसके लिए आपको बहुत ही कठिन मेहनत करनी होगी शुरुआत में लगभग 6 माह तक आप कठिन मेहनत करेंगे तो आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं और आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ सकते हैं।
यदि आपके पास लागत लगाने के लिए थोड़ा बहुत पैसा है तो आप डोमेन और होस्टिंग खरीद कर उसे पर भी ब्लॉग बना सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं।
निषाद समाज के लोग यूट्यूब से पैसा कमा सकते हैं- हमारे निषाद समाज के युवा वर्ग विभिन्न प्रतिभाओं में निपुण है आप यूट्यूब के माध्यम से खुद का चैनल घर बैठे शुरू करके भी पैसा कमा सकते हैं हम यहां आपके सिंघाड़ा का उदाहरण इसलिए दे रहे हैं क्योंकि हमारा समाज जलवंशीय जलीय खेती के लिए जाना जाता है हालांकि और भी विभिन्न प्रकार के व्यापारी हो सकते हैं जैसे कपड़े ,फोटोग्राफी, वाहन, व्यापारी शिक्षक ,पीएचडी शिक्षक आदि। आप अपने कार्य के क्षेत्र में थोड़ा बहुत अनुभव रखते हैं तो आप अपने उसे कार्य की वीडियो बना सकते हैं और यूट्यूब से पैसा कमा सकते हैं जैसे सिंघाड़े की खेती सिंघाड़े के व्यंजन कैसे बनाएं सिंघाड़े कहां बेचे सरकारी योजनाएं, यदि आप शिक्षक हैं तो शिक्षा के विभिन्न विषयों पर पढ़ाना शुरू करें और उसके वीडियो आप यूट्यूब पर डालें बेहतरीन कीवर्ड रिसर्च करें आप बहुत अच्छा पैसा कमा पाएंगे। कि हमारे समाज में बहुत सारे ऐसे प्रतिभाशाली युवा वर्ग हैं जो जानकारी के अभाव में सही दिशा में काम नहीं कर पा रहे हैं उन सभी को मार्गदर्शित करने के लिए हमने यह प्लेटफॉर्म प्रभात की कलम शुरू किया है ताकि हम अपने समाज के हर एक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की ओर ले जा सके और ऑनलाइन पैसा कमा सकें।
पर्यटन के क्षेत्र में कार्य- हमारे निषाद समाज का मूल कार्य नाव चलाना प्राचीन काल से ही रहा है जो भी निषादवंशी है नाव चलाना जानते हैं तो भाई जल्द से जुड़े पर्यटन की जानकारी अपने वीडियो के माध्यम से दे सकते हैं नव की यात्रा के बारे में बता सकते हैं कि नाव की यात्रा, नाव का किराया कितना है, नदी के तत्वों के आसपास खाने की सस्ते रेट में उत्तम रेस्टोरेंट कौन सा है नाव में यात्रा करने वाले यात्री को क्या-क्या सुविधा है कौन से पर्यटन स्थल हैं यदि उसे स्थान पर किसी फिल्म की शूटिंग हुई है तो उसके कलाकारों और फिल्म की जानकारी भी आप दे सकते हैं। या फिर किसी निषाद भाई की नाव फिल्म में दिखाई गई है निषाद भाई फिल्म में नाव चलाते कलाकार के साथ दिख रहे हैं तो इसकी जानकारी भी आप अपने वीडियो के माध्यम से दे सकते हैं।
यूट्यूब पर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम होना चाहिए इसके बाद आप गूगल ऐडसेंस पर अप्लाई कर पाएंगे और आपका गूगल अकाउंट मोनेटाइज होने के बाद आप यूट्यूब से पैसे कमा पाएंगे लेकिन हमारे बहुत सारे निषाद भाई ऐसे हैं जो यूट्यूबर तो हैं लेकिन वह सही विधि से काम नहीं कर रहे हैं उन्हें लगता है कि हम रोज वीडियो डाल रहे हैं ए आई का उपयोग कर रहे हैं तो उनका चैनल आगे बढ़ेगा और मोनेटाइज हो जाएगा तो वह गलत दिशा में जा रहे हैं आपको ओरिजिनल वीडियो बनानी होगी ए आई का उपयोग बिलकुल भी नहीं करना है बहुत सारे लोग गलत जानकारी के कारण गलत दिशा में चले जाते हैं। दूसरी गलती हमारे निषाद यूट्यूबर निषाद भाई यह कर रहे हैं कि भाई अपनी जान पहचान वाले लोगों से सच चैनल को सब्सक्राइब करवा लेते हैं ऐसे में उनके व्यू view नहीं बढ़ते और उनके चैनल पर सब्सक्राइबर तो बहुत सारे हो जाते हैं लेकिन मोनेटाइज नहीं हो पता है क्योंकि उसमें व्यू भी नहीं आ रहे हैं लोग देख ही नहीं रहे हैं जिसका मुख्य कारण है कि आप कुछ भी उसमें डाल देते हैं आप विषय पर ध्यान केंद्रित होकर काम नहीं कर रहे हैं।
जिस तरह के वीडियो आप यूट्यूब पर डालेंगे जैसे मछली पालन व्यापार ,नाव चलाना व्यापार, यह पर्यटन आदि पर वीडियो बनाकर आप इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं और आपके दिमाग में एक बात फिट है कि 10000 फॉलोअर हो जाएंगे तो आपको पैसा मिलना शुरू हो जाएगा लेकिन आपको यह आप सही विधि में यदि काम नहीं करेंगे तो आप पैसे नहीं कमा पाएंगे बहुत सारे लोग क्या करते हैं कॉपीराइट वीडियो उठा कर डाल देते हैं बहुत सारे हमारे निषाद भाई सही तरीके से वीडियो बनाकर नहीं डालते हैं जिस कारण उन्हें बड़ी कंपनियां बिजनेस के लिए साझेदारी करने से हिचक दी हैं इसलिए आपको अपने काम में क्वालिटी लानी होगी आपको उन चीजों के बारे में सीखना होगा जो की सही विधि है और आपका काम प्रोफेशनली लगे तभी आप इसे पैसा कमा पाएंगे शुरुआती समय में आपको बहुत कठिन मेहनत की जरूरत है और सीखने की जरूरत है।
जबलपुर के निषादवंशी जलवंशी मांझी मछुआ समाज का इतिहास क्या है
फेसबुक से भी पैसा कमाया जा सकता है लेकिन फेसबुक सामाजिक संस्थाओं के लिए एक उत्तम व्यवस्था है क्योंकि फेसबुक किसी प्रकार का विज्ञापन नहीं देता है वह केवल आपके फॉलोअर या लाइक करने वाले उसे viewer से कॉइन देने को कहता है लेखक का मानना है कि हमारे निषाद समाज की सामाजिक संस्थाओं के लिए ऑनलाइन पैसा कमाने का यह उत्तम विकल्प है।
नोट – हम ऑनलाइन पैसा कमाने वाली उन सभी वीधियो पर लेख लिख रहे हैं हमारे निषाद वंशीय की प्रतिभाशाली उन युवाओं को रोजगार मिल सके जो ऑनलाइन तरीकों से पैसा कमाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं और जानकारी के अभाव में पैसे नहीं कमा पा रहे हैं आप हमें कमेंट करके ज्यादा से ज्यादा बताइए कि आपको कहां समस्या है उसका समाधान हम करने का प्रयास करेंगे ताकि आप ऑनलाइन माध्यमों से पैसा कम कर आत्मनिर्भर बन सके। यदि आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं या फिर आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.comपर भेज सकते हैं
Prabhat umang धीवर समुदाय के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और लेखक हैं उन्हें लेखन का एक लंबा अनुभव है प्रभात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दैनिक स्वदेश , दैनिक स्वदेश ज्योति और नव स्वदेश समाचार पत्र में सहायक लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं प्रभात उमंग एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं उन्होंने धीवर समुदाय के समाज हित में सेवा कार्य किया है समाज कार्य के क्षेत्र का उन्हें एक अच्छा अनुभव है prabhat umang एक शोधकर्ता भी है