मयूर मेमोरियल ट्रस्ट ने किया समाज सेवी महिलाओं का सशक्त नारी सम्मान

जबलपुर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मयूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ट्रस्ट के संस्थापक गोविंद विसेन और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुशील सिंह उरेती उपस्थित रहे। मयूर मेमोरियल ट्रस्ट जबलपुर ने ऐसी समाज से भी महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने समाज के उत्थान और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है साथ ही ऐसी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने जबलपुर ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत को गौरवान्वित किया है उनके संघर्ष और योगदान ने समाज को एक नई दिशा दी है। ऐसी महिलाएं जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण इत्यादि पर मानव हितकारी कार्य कर रही हैं ।
मयूर मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक गोविंद बिसेन ने कहा ये महिलाएं हमारे समाज की सच्ची शक्ति हैं इनकी मेहनत और समर्पण से हमारा समाज और भी मजबूत हो रहा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही है जिस देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान हो रहा है वह उद्यमी बन रही है व्यवसाय चला रही है महिलाएं शिक्षा स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है महिलाएं समुदायों को सशक्त बनाने और सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए कार्य कर रही हैं हमारी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित और समृद्ध करने का कार्य कर रही है महिलाओं के समर्पण और मेहनत से हमारा समाज हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा इसलिए हमें उनके योगदान को पहचानना और उनका सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम के अतिथि के रूप में श्री सुशील सिंह ने कहा महिला का सम्मान एक महत्वपूर्ण सामाजिक नैतिक विषय है यह सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि एक ऐसा भाव है जो समाज में महिलाओं के प्रति आदर और गरिमा को दर्शाता है महिलाओं का सम्मान करना न केवल उनका अधिकार है बल्कि सभ्य समाज की पहचान है महिलाओं का सम्मान करना सिर्फ एक दिन की बात नहीं है बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है हमें हर दिन महिलाओं के प्रति सम्मान और गरिमा का भाव रखना चाहिए।
ये मातृशक्ति सम्मानित हुई – महिलाओं में भूमिका दुबे,आशा जायसवाल,ज्योति गौंटिया, सारिका सिंह, विनीता कुशवाह , प्रीति ठाकुर, नीलम मानेकर, ऋचा सैनी, रिया ओबराय, ख़ुशी पटेल, वर्षा गायकवाड़,सोनिया, श्रद्धा मलिक, श्रीजा बघेल, शुभा मिश्रा आदि रही जो कि अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही हैं, उन्हें सम्मानित करते हुए मयूर मेमोरियल ट्रस्ट ने इनकी प्रतिभा और सामाजिक योगदान को सराहा है, ट्रस्ट ने सामाजिक कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा देने का वादा किया है।
ट्रस्ट की प्रोजेक्ट मैनेजर ज्योति गौंटिया ने कहा सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की और उनका समाधान निकालने के लिए काम करने का वादा किया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मयूर मेमोरियल ट्रस्ट का ये सशक्त नारी सम्मान समारोह एक प्रेरणादायक कदम है जो महिलाओं की शक्ति और सामाजिक योगदान को सम्मानित करता है। लड़कियों और महिलाओं के लिए शिक्षा के अवसरों को बढ़ाना ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उन्हें प्रेरित करना और सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में उन्हें शिक्षित करना भी आवश्यक है।
इस सम्मान समारोह का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा और सामाजिक योगदान को सम्मान देना था। ट्रस्ट के लक्ष्मी विनोदिया पारुल मेहरा, सुरुचि कुशवाह पूर्ति द्विवेदी, प्रतीक्षा, आयुष सिंह, प्रकाश पुंज, अमन गुप्ता, नमन, रागिनी आदि ने सभी आमंत्रित महिलाओं का आभार प्रकट किया।
नोट – आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले यदि आप भी एक सामाजिक हित समाज कल्याण से जुड़ी समस्त खबरों के लिए बने रहिए आपकी अपनी वेबसाइट प्रभात की कलम पर जहां आपको समाज कार्य और एनजीओ चलाने की समस्त जानकारी मिलती है यदि आप भी हमें समाचार भेजना चाहते हैं या आप हमसे किसी प्रकार की सहायता चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.com पर भेज सकते हैं 24 घंटे के भीतर हम आपसे संपर्क करेंगे।