सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर द्वारा “राष्ट्रव्यापी मेगा कृषि ऋण आउट रीच अभियान “का भव्य आयोजन*

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर द्वारा “राष्ट्रव्यापी मेगा कृषि ऋण आउट रीच अभियान “का भव्य आयोजन*

 

 

Central Bank of India kshetriya karyalay Jabalpur dwara rashtravyapi Megha krishi Rin out reach abhiyan ka bhav aayojan
Central Bank of India kshetriya karyalay Jabalpur dwara rashtravyapi Megha krishi Rin out reach abhiyan ka bhav aayojan

 

 

कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों को आर्थिक उन्नति को गति देने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर द्वारा संस्कृत थिएटर, भंवरताल गार्डन, जबलपुर में राष्ट्रव्यापी मेगा कृषि ऋण आउटरीच अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पी. के. मिश्रा, कुलपति, जेएनकेवीवी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रोहित कुमार, डीजीएम,केंद्रीय कार्यालय मुंबई द्वारा की गई सेंट्रल बैंक आफ इंडिया जबलपुर द्वारा हाल ही में एक राष्ट्रीय व्यापी में का कृषि रन आउट रीच अभियान का भव्य आयोजन किया गया यह कार्यक्रम बैंक की उसे प्रतिबद्धता का हिस्सा है जिसके तहत वित्तीय सेवाओं को सीधे किसानों के दरवाजे तक पहुंचा जा रहा है।

 

 

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं – इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहीं जाने वाले किसानों को सुलभ और त्वरित ऋण सुविधा प्रदान करना है कार्यक्रम के दौरान त्वरित स्वीकृति विविध ऋण योजनाएं और वित्तीय साक्षरता पर विशेष ध्यान दिया गया आयोजित कार्यक्रम में मौके पर ही विभिन्न कृषि ऋणों के आवेदनों की समीक्षा की गई और पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए गए अभियान के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड (कृषि यंत्रीकरण ट्रैक्टर एवं हार्वेस्टर ऋण) डेयरी विकास और सक्षम सिंचाई प्रणालियों के लिए विशेष वित्तीय सहायता पर जोर दिया गया बैंक के अधिकारियों ने किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और फसल बीमा के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर 25 करोड़ रुपए से अधिक के कृषि एवं संबंध ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह ,ऋण स्वीकृत एवं वितरण पर विशेष जोर दिया गया।

 

 

 

किसानों के विकास में एक बड़ा कदम- आयोजन के दौरान बैंक के वारिष्ठ अधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया हमेशा से ही किसानों का सच्चा साथी रहा है इसमें का अभियान के माध्यम से बैंक का लक्ष्य न केवल ऋण देना है बल्कि आधुनिक खेती के लिए आवश्यक तकनीक और संसाधनों तक किसानों की पहुंच सुनिश्चित करना भी है इस आउटरीच कार्यक्रम का मूल मंत्र समृद्ध किसान समृद्धि भारत है हम चाहते हैं कि विचलियों के बिना बैंक की सुविधा सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

 

 

 

श्री पी. के. मिश्रा जी ने वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया तथा बैंक एवं विश्वविद्यालय के समन्वय को किसानों के हित में उपयोगी बताया। इस अवसर पर श्री रोहित कुमार द्वारा राइस मिल एवं दाल मिल उद्योग हेतु “फूड क्लस्टर प्रोडक्ट” का विशेष शुभारंभ (लॉन्च) किया गया।

 

 

कार्यक्रम में 400 से अधिक कृषकों स्वयं सहायता समूह सदस्यों एवं बैंक सखियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की इस भव्य आयोजन से न केवल किसानों की मन में बैंकिंग सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है बल्कि क्षेत्र में कृषि उत्पादन और ग्रामीण स्वरोजगार को भी एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया का यह मेगा कृषि ऋण आउट रीच अभियान जबलपुर के कृषि परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

 

 

मंच संचालन श्री.दीपक गौतम,मुख्य प्रबंधक एवं सुश्री.अभ्यदा अग्निहोत्री द्वारा किया गया.कार्यक्रम में श्री.दिवाकर ठाकुर,अग्रणी जिला प्रबंधक,जबलपुर,श्री विवेक कुमार, मुख्य प्रबंधक, श्री.अमृतांशु जैन,मुख्य प्रबंधक,श्री दिनेश चौरे, वरिष्ठ प्रबंधक,श्री.अनिरुद्ध थापा,श्री रोहित मित्तल, श्रीमती. उषा कुशवाहा,श्रीमती. शुभांगी सिंह.श्री राहुल सोनी, श्री रोहित बाली,श्रीमती.सुचिता नामदेव,श्री तपन राव,प्रियांशु,अमित जैसवाल, श्री भूषण, आदि उपस्थित रहे.।

 

 

नोट – आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हों तो लाइक शेयर करना ना भूले इसी तरह की खबरें पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज पोर्टल प्रभात की कलम पर। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.com पर भेज सकते हैं।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now