WKF 4th Dan Black Belt Success राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 राधिका कश्यप ने WKF 4 डैन ब्लैक बेल्ट हासिल कर रचा इतिहास 

Rate this post

WKF 4th Dan Black Belt Success राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 राधिका कश्यप ने WKF 4 डैन ब्लैक बेल्ट हासिल कर रचा इतिहास 

 

 

 

Rashtriy mahila Divas 2026 Radhika Kashyap ne WKF4 Dan black belt hasil kar Racha itihaas
Rashtriy mahila Divas 2026 Radhika Kashyap ne WKF4 Dan black belt hasil kar Racha itihaas

 

 

 

WKF 4th Dan Black Belt Success राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर भारत के खेल जगत से एक गौरवशाली समाचार प्राप्त हुआ है सुप्रसिद्ध कराटे खिलाड़ी राधिका कश्यप को दुनिया की सर्वोच्च संस्था वर्ल्ड कराटे फेडरेशन WKF द्वारा प्रतिष्ठित चौथा डैन ब्लैक बेल्ट (4th Dan Black Belt) सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया यह उपलब्धि न केवल राधिका के करियर के लिए एक बड़ा मिल का पत्थर साबित होगी बल्कि यह भारतीय महिलाओं के लिए आत्मरक्षा और वैश्विक खेलों में एक नई प्रेरणा बनकर उभरी है

 

 

WKF 4th Dan Black Belt क्यों है इतना खास – मार्शल आर्ट की दुनिया में डैन (Dan) की डिग्री प्राप्त करना अत्याधिक कठिन और धैर्य का काम है विशेष रूप से World Karate Federation (WKF) जैसे वैश्विक संगठन से फोर्थ डैन मिलना यह दर्शाता है की न केवल शारीरिक कौशल बोल की करने की मानसिक और दार्शनिक गहराई में भी महारत हासिल कर ली है यह सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Professional Karate Instructor और विशेषज्ञ के रूप में मान्य होते हैं।

 

 

 

 

राधिका कश्यप :-संघर्ष से शिखर तक का सफर – राधिका कश्यप की यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है वर्षों का कड़ा अनुशासन पसीना और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खुद को साबित करने के बाद उन्हें यह ब्लैक बेल्ट सम्मान मिला है राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस सम्मान की घोषणा ने इस पल को भी और ऐतिहासिक बना दिया है।

 

 

Rashtriy mahila Divas 2026 Radhika Kashyap ne WKF4 Dan black belt hasil kar Racha itihaas WKF 4th Dan Black Belt Success
Rashtriy mahila Divas 2026 Radhika Kashyap ne WKF4 Dan black belt hasil kar Racha itihaas

 

 

 

महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा (Self -Defence) – आज के समय में जब महिला सुरक्षा एक गंभीर विषय है राधिका जैसे रोल मॉडल्स समाज को यह संदेश देती हैं कि आत्मरक्षा (Self Defence Training) केवल एक कुशल नहीं बल्कि हर महिला का आत्मविश्वास है राधिका की यह उपलब्धि देश की हजारों लड़कियों को करने और मार्शल आर्ट को करियर के रूप में चुनने के लिए प्रेरित करेगी।

 

 

Rashtriy mahila Divas 2026 Radhika Kashyap ne WKF4 Dan black belt hasil kar Racha itihaasWKF 4th Dan Black Belt Success
Rashtriy mahila Divas 2026 Radhika Kashyap ne WKF4 Dan black belt hasil kar Racha itihaas

 

 

 

राधिका ने बढ़ाया तिरंगे का मान  –राधिका कश्यप ने अपनी इस उपलब्धि से तिरंगे का मान बढ़ाया है WKF का यह सर्टिफिकेट उनकी वर्षों की तपस्या का प्रतिफल है हम उन्हें इस असाधारण सफलता और राष्ट्रीय महिला दिवस के इस बेहतरीन उपहार के लिए हार्दिक बधाई देते हैं राधिका ने साबित कर दिया है कि यदि इरादे फौलादी हो तो दुनिया का हर सम्मान आपके कदमों में होता है राधिका कश्यप ने राष्ट्रीय महिला दिवस के उपहार के रूप में तिरंगे का मान बढ़ाया है।

 

 

 

 

राधिका कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी विश्व स्तरीय सफलता को सांझा किया है उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा। मैं हंसी भरत शर्मा सर “कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन (केआईओ) के अध्यक्ष” और क्योशी संजीव जांगड़ा सर “कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन (केआईओ) के महासचिव” के प्रति उनके निरंतर आशीर्वाद, विश्वास और मुझे बहुमूल्य अवसर प्रदान करने के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूंमेरी पूरी यात्रा के दौरान.सेंसेई महेश कुशवाह सर “मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन (MPSKA) के महासचिव” को उनके निरंतर समर्थन और एक बड़े भाई की तरह हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए हार्दिक धन्यवाद।

 

 

 

Rashtriy mahila Divas 2026 Radhika Kashyap ne WKF4 Dan black belt hasil kar Racha itihaasWKF 4th Dan Black Belt Success
Rashtriy mahila Divas 2026 Radhika Kashyap ne WKF4 Dan black belt hasil kar Racha itihaas

 

 

राधिका अपने पिता को मानती है आइडल –राधिका कश्यप अपने पिता को अपना आइडल मानती हैं और अपनी इस वैश्विक सफलता के लिए अपनी जीत का श्रेय अपने पिता को देती हैं राधिका का कहना है मेरे पिता, मेरी रीढ़, सेंसेई ओंकार कश्यप के प्रति मेरी गहरी और हार्दिक कृतज्ञता। आपके मार्गदर्शन, बलिदान और अंतहीन प्रोत्साहन ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। पापा, मैं जो भी कदम उठाती हूं वह आपकी वजह से है। मैं सदैव आपको गौरवान्वित करने का प्रयास करूंगी।

 

 

 

 

लेखक परिचय – प्रभात ढीमर एक प्रोफेशनल लेखक, फिल्म रिसर्चर और लॉ स्टूडेंट हैं। वे पिछले 3 वर्षों से मनोरंजन जगत और सामाजिक विषयों पर धारदार लेख लिख रहे हैं। उन्हें सिनेमाई इतिहास के दस्तावेजीकरण और डिजिटल मार्केटिंग में विशेषज्ञता हासिल है।” उन्होंने सलमान खान फिल्म्स, यशराज फिल्म्स बॉलीवुड यात्रा पर विशेष लेख लिखे हैं , बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन,मोहन फाउंडेशन के समाज कार्य पर विशेष लेख भी लिखे हैं दैनिक स्वदेश और स्वदेशी ज्योति अखबार में पिछले 10 वर्षों से सहायक लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 

 

नोट -आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज पोर्टल प्रभात की कलम पर। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.com पर भेज सकते हैं।आप नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now