दशहरा कब हैं जाने शुभ मुहूर्त

दशहरा हिंदू धर्म का एक बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है यह त्यौहार हर वर्ष मनाया जाता है इस वर्ष भी 2 अक्टूबर 2025 को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा यह त्यौहार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है यह पर्व मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
नवरात्रि पर्व के समापन पर दसवें दिन दशहरा पर्व मनाया जाता है इस वर्ष विजयादशमी 2 अक्टूबर को मनाई जानी है पंडित आयुष दुबे ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 1अक्टूबर को शाम 7:02 पर शुरू होगी तिथि का समापन 2 अक्टूबर शाम 7:11 पर होगा उदया तिथि के अनुसार इस वर्ष दशहरा का त्योहार 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा रावण दहन प्रदोष काल में किया जाता है इसी दिन सूर्यास्त के समय शाम 6:07 पर लंकापति रावण का दहन किया जाएगा।

देवी दुर्गा की विजय- विजयदशमी का पर्व शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के बाद 10 में दिन आता है मान्यता के अनुसार इस दिन मां दुर्गा ने 9 दिन के भयंकर युद्ध के बाद महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था महिषासुर का संघार करने के बाद माता का नाम महिषासुर वर्धिनी पड़ा था इसलिए विजयदशमी की पूजा शक्ति और दुर्गा पूजा के समापन के रूप में मनाया जाता है विजयदशमी का दिन शुभ कार्य करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है यह त्यौहार शस्त्र पूजन ,औजारों ,हथियारों और वाहनों की पूजा का विशेष महत्व रखता है।
शुभ मुहूर्त
- विजयादशमी तिथि का प्रारंभ- 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7:02 पर।
- दशमी तिथि समाप्त- 2 अक्टूबर 2025 को शाम 7:12 पर।
- विजय मुहूर्त -दोपहर 2:09 से 2:56 तक।
- अपरांत पूजा का समय -दोपहर 1बजकर 21 मिनट से 3बजकर 44 मिनट तक।
- रावण दहन का समय- सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में लगभग शाम 6 बजकर 5 मिनट के बाद।
हर वर्ष दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इस दिन भगवान श्री राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था जिसने उनकी पत्नी सीता का हरण कर लिया था रावण 10 सर वाला एक अत्यंत अहंकारी और शक्तिशाली राक्षस था दशहरे को भगवान श्री राम की इस विजय के रूप में मनाया जाता है जो यह संदेश देता है कि अंततः सत्य और धर्म की ही जीत होती है बुराई पर अच्छाई की जीत होती है इसी उपलक्ष्य में जगह-जगह रावण के विशाल पुत्रों का दहन किया जाता है जिसे रावण दहन कहते हैं।
1. 10 दशहरा कितनी तारीख को है?
दशहरा 2 अक्टूबर 2025 को हैं दशमी तिथि का प्रारंभ 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7:02 पर है वही दशमी तिथि की समाप्ति 2 अक्टूबर 2025 को शाम 7:12 पर होगी।
2.दुर्गा पूजा की दशमी कब है?
दुर्गा पूजा की दशमी 2 अक्टूबर को मनाई जानी है जिसे विजयादशमी भी कहते है नवरात्रि के समापन पर इसी दिन पूजन हवन दोपहर 2:46 बजे तक होगा।
3.बड़ा दशहरा कब है?
बड़ा दशहरा 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा इसी दिन शस्त्र पूजन होगा और इसी दिन रावण का दहन कर बड़ा दशहरा मनाया जाएगा।
4.दशहरा दिवाली से 10 दिन पहले है?
दशहरा दिवाली की तैयारी की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, जो दीपावली दशहरे के 20 दिन बाद आती है। दिवाली, रावण को हराने के बाद सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ अयोध्या नगरी में राम की शाही घर वापसी की थी अयोध्या वासियों ने दीपक जलाकर भगवान श्री राम का स्वागत किया था और इसी दिन से दिवाली पर्व मनाया जाने लगा।
5.दशहरा के दिन क्या खाना शुभ माना जाता है?
दशहरे के दिन पान और जलेबी खाना शुभ माना जाता है
दशहरा पर पान और जलेबी खाने की परंपरा है दशहरा विजय खुशहाली का प्रतीक माना जाता है मानी जाती है. कहा जाता है भगवान राम ने रावण पर जीत के बाद जलेबी खाकर जश्न मनाया था।
नोट – यदि आपको हमारी यह जानकारी उपयोगी लगी हों तो कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.com पर भेज सकते हैं।