महिलाओं के कानूनी अधिकारों और सहायता के लिए कहाँ संपर्क करें?

महिलाओं के कानूनी अधिकारों और सहायता के लिए कहाँ संपर्क करें?

 

 

Mahilaon ke kanuni Adhikar aur sahayata ke liye kahan sampark Karen
Mahilaon ke kanuni Adhikar aur sahayata ke liye kahan sampark Karen

 

 

 

महिलाऐं अपने कानूनी अधिकारों और सहायता पाने के लिए 181 महिला हेल्पलाइन नंबर में काॅल करके सीधे तौर पर सहायता मांगी जा सकती है वन स्टाप सेन्टर महिला बाल विकास, राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन नंबर 7827170170, पुलिस महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 में संपर्क कर कानूनी सहायता मांग सकती इसके अलावा आपके नजदीकी सभी पुलिस थानों, पुलिस स्टेशनों में एक परिवार परामर्श महिला सहायता केंद्र होता है महिलाएं वहा जाकर सहायता मांग सकती है आप अपने नजदीकी स्थानीय आंगनवाड़ी केन्द्र में जाकर भी कानूनी सहायता की मांग कर सकती हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आपकी सहायता करेंगी। आप अपने स्थानीय नजदीकी राष्ट्रीय विधिक सहायता केंद्र में जाकर कानूनी सहायता मांग सकती है।

 

आप भारत के किसी भी गांव, कस्बे,शहर या महानगर में रहती हों इन हेल्पलाइन नंबर पर आप अपनी शिकायत दर्ज कर तुरंत कानूनी उपचार पा सकती हैं-

 

1-   181 महिला हेल्पलाइन नंबर

2.पुलिस महिला हेल्पलाइन नंबर 1090

3.राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन नंबर “7827170170”

4.पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100/112

5.वन स्टाप सेन्टर महिला बाल विकास

6.नजदीकी महिला थाना/पुलिस स्टेशन

7.नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र

8.जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

9.महिला एनजीओ

 

 

एक महिला को कानूनी सहायता मांगना हलुआ खाना जितना आसान है कोई भी पीड़ित महिला बहुत ही आसानी से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती है आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी, महिला बाल विकास केन्द्र, वन स्टाप सेन्टर, नजदीकी महिला पुलिस थाना, पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी समस्या बताकर तुरंत सहायता मांग सकती है आपको तुरंत उपचार सबसे तेज दिया जाएगा बहुत सी पीड़ित महिलाएं पुलिस थाने, पुलिस स्टेशन कोर्ट के नाम से डर जाती है डरे नहीं इन सभी केन्द्रों पर महिलाओं की समस्या को सुनने के लिए आपको महिला अधिकारी मौजूद है, डरे नहीं महिलाओं के लिए सकारात्मक माहौल दिया जाता है वहां आपको कोई अधिकारी डराता धमकाता नही बल्कि आपको आपके कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर कानूनी सहायता तुरंत प्रदान करता है
आइए जानते हैं विस्तार से-

 

181 हेल्पलाइन सेवा
महिलाऐं अपनी शिकायत महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके ही दर्ज़ करा सकती है आप घबराए नहीं 181 पर शिकायत दर्ज करने के बाद आपको शीघ्र कानूनी उपचार दिया जाता है यदि परिवार प्रताड़ना से जुड़ी समस्या है तो आपको स्थानीय नजदीकी महिला बाल विकास के वन स्टाप सेन्टर में बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी आरोपी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी महिलाओं को उनकी समस्या से जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान करके कानूनी उपचार दिया जाएगा वन स्टांप सेंटर में सभी महिला वकील, महिला पुलिस अधिकारी आदि उपलब्ध रहते हैं और महिलाओं को उनकी पीड़ा अनुसार कानूनी उपचार तुरंत प्रदान करते हैं।

 

 

पुलिस महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 – पुलिस महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करने से पीड़ित महिलाओं को तुरंत कानूनी उपचार प्रदान किया जाता है जैसे कि यदि कोई महिला छेड़छाड़, उत्पीड़न और एक महिलाकी व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई की जाती है डरे नहीं घबराएं नहीं आपकी शिकायत महिला अधिकारी ही सुनेगी और इस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने से महिला की जानकारी गोपनीय रखी जाती है इसके साथ ही पीड़ित महिला को पूर्ण कानूनी सहायता प्रदान की जाती है और महिला पुलिस अधिकारी पीड़ित महिला के लगातार संपर्क में भी रहती हैं।

 

 

राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन मे शिकायत – राष्ट्रीय महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर 7827170170 पर कॉल करके पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत सीधे तौर पर कर सकती हैं यह भारत सरकार द्वारा संचालित पूरे दिन 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन सेवा है जिसमें घरेलू हिंसा, मानसिक रूप से प्रताड़ित महिलाओं को शीघ्र तत्काल सहायता प्रदान की जाती है जिसमें पुलिस सहायता, विधिक सहायता, स्वास्थ्य सहायता और कानूनी उपचार शामिल है। आप भारत के किसी भी शहर या गांव में रहती हों इस नंबर पर शिकायत करने पर आपको ऑनलाइन घर बैठे ही तुरंत सहायता प्रदान की जाएगी।

 

 

पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100/112- एक पीड़ित महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 अपने फोन पर डायल करके सीधे पुलिस बुला सकती है और अपनी समस्या का समाधान कर सकती है स्थानीय पुलिस थाना या पुलिस स्टेशन के माध्यम से मौजूद महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा पीड़ित महिला की समस्या का तुरंत समाधान किया जाता है ।

 

 

वन स्टाप सेन्टर महिला बाल विकास – वन स्टॉप सेंटर सखी महिला बाल विकास भारत सरकार द्वारा संचालित महिलाओं की सहायता करने के लिए खोला गया एक विभाग है जि जिसकी शाखाएं पूरे भारत में मौजूद हैं जैसे ही कोई पीड़ित महिला वन स्टॉप सेंटर सखी में अपनी शिकायत ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कराती है तो उसे पीड़ित महिला की समस्या का तुरंत समाधान करते हुए उसकी कानूनी उपचार दिया जाता है महिलाएं वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा से जुड़ी शिकायत है कर सकती हैं जहां पर पति, पत्नी और परिवार की काउंसलिंग की जाती है और महिला को तुरंत स्वास्थ्य सहायता, कानूनी सहायता, आदि प्रदान की जाती है। इस केंद्र की खासियत यह है कि महिला द्वारा की गई शिकायत गोपनीय रखी जाती है।

 

नजदीकी महिला थाना/पुलिस स्टेशन –घरेलू हिंसा, मानसिक हिंसा, गोपनीय जानकारी की दुरुपयोग आदि से संबंधित शिकायतों को पीड़ित महिलाएं अपने नजदीकी पुलिस थाने के अंदर बने परिवार परामर्श केंद्र में लिखित शिकायत दर्ज करा सकती हैं जहां पर महिलाओं को तुरंत कानूनी उपचार प्रदान किया जाता है आपके नजदीकी पुलिस थाने और पुलिस स्टेशन में एक महिला परामर्श केंद्र होता है जहां पर महिला पुलिस कर्मी और अधिकारी महिलाओं की समस्या सुनने के लिए 24 घंटे मौजूद रहते हैं यदि कोई पीड़ित महिला यहां पर शिकायत दर्ज कराती है तो उसे सभी तरह के उपचार तुरंत प्रदान किए जाते हैं।

 

 

नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र –यदि आप एक महिला है और आपको कोई परेशान करे तो आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में भी शिकायत दर्ज कर सकती हैं घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, आदि से पीड़ित महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं की समस्याओं को सुनकर तुरंत ही कानूनी उपचार प्रदान करता है आंगनवाड़ी केंद्र हर गांव जिले के मोहल्ले में मौजूद है इन सभी आंगनवाड़ी सेंटर में महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा तो प्रदान की ही जाती है इसके साथ-साथ कानूनी उपचार भी प्रदान किया जाता है।

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर विधिक सहायता प्रदान की जाती है यदि किसी पीड़ित महिला के पास वकील नहीं है तो उसे महिला को कानूनी उपचार प्रदान किया जाता है और कहानी सहायता के लिए वकील उपलब्ध कराया जाता है।

 

महिला एनजीओ – भारत में बहुत सारे ऐसे एनजीओ हैं जो महिला कल्याण के लिए कार्य करते हैं एनजीओ का संचालन महिलाएं ही करती हैं यदि कोई पीड़ित महिला एनजीओ के कार्यकर्ता से अपनी शिकायत करती है तों एनजीओ कार्यकर्ताओं द्वारा पीड़ित महिला को समस्त प्रकार के उपचार प्रदान किए जाते हैं चाहे वह कानूनी उपचार हो या मानसिक उपचार हो।

 

 

नोट – समाज कार्य से जुड़ी सभी जानकारी पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज पोर्टल प्रभात की कलम पर जहां आपको समाज कार्य से जुड़ी सभी उपयोगी जानकारी मिलती है यदि हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.com पर भेज सकते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now