* जबलपुर कांग्रेस अध्यक्ष का विरोध कांग्रेसियों ने किया नगर कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटाने हेतु करवाया मुंडन*

Rate this post

* जबलपुर कांग्रेस अध्यक्ष का विरोध कांग्रेसियों ने किया नगर कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटाने हेतु करवाया मुंडन*

 

 

Jabalpur Congress adhyaksh ka virodh congressiyon ne kiya Nagar Congress adhyaksh ko pad se hatane hetu karvaya Mundan
Jabalpur Congress adhyaksh ka virodh congressiyon ne kiya Nagar Congress adhyaksh ko pad se hatane hetu karvaya Mundan

 

 

आज कांग्रेस जनों ने मां नर्मदा के तट ग्वारीघाट पर पहुंच कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. श्री राजीव गाँधी की 81वीं जयंती मनाई और कांग्रेसियों ने माँ नर्मदा से प्रार्थना की कांग्रेस पार्टी के शीर्ष में बैठे वरिष्ठ नेताओं को सद्बुद्धी प्रदान करें दरअसल शहर के कांग्रेसी नगर कांग्रेस अध्यक्ष से नाराज चल रहे हैं हाल ही में कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने नगर अध्यक्ष की नियुक्ति की है जिसमें सौरभ नाटी शर्मा को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है स्थानीय कांग्रेस जनों का कहना है कि सौरभ नाटी शर्मा विगत वर्ष पूर्व में जनता दल के नेता हुआ करते थे जनता दल में रहते हुए उन्होंने तत्कालीन कांग्रेसी वरिष्ठ नेता स्व राजीव गांधी के पुतले जलाए थे सौरभ नाटी शर्मा के पिता नाटी शर्मा जनता दल के सर्वे सर्वा थे पिता के पद चिन्हों पर चलकर वह भी जनता दल के साथ राजनीति जगत में सक्रिय हो गए लेकिन किसी कारणवश जनता दल पार्टी चल नहीं सकी और सौरभ नॉटी शर्मा ने जनता दल से कांग्रेस दल की ओर रुख कर लिया।

 

 

Jabalpur Congress adhyaksh ka virodh congressiyon ne kiya Nagar Congress adhyaksh ko pad se hatane hetu karvaya Mundan
Jabalpur Congress adhyaksh ka virodh congressiyon ne kiya Nagar Congress adhyaksh ko pad se hatane hetu karvaya Mundan

 

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कांडा, दलित नेता मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र चैधरी ने जबलपुर नगर अध्यक्ष का विरोध करते हुए अपना सिर मुंडवाकर (केशदान) किया और सौरभ नाटी शर्मा को नगर अध्यक्ष पद से हटाए जाने की मांग की। कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कांडा का कहना है कि गाँधी जी की कांग्रेस में व राहुल गाँधी जी की कांग्रेस में उनके पिता स्व. राजीव गाँधी जी के पुतले जलाने वाले जनता दल में रहते हुए, सौरभ नाटी शर्मा ने स्व. राजीव गाँधी के पुतले जलाए थे, आज उन्ही को नगर कांग्रेस कमेटी जबलपुर की बागदौर सौंप दी गई, जिसके कारण आज पूरी कांग्रेस शर्मिंदा है, कांग्रेस पार्टी हमारी माँ है। देवतुल्य राजीव गाँधी के पुतले जलाने वाले को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कांडा, दलित नेता मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र चौधरी ने विरोध स्वरूप अपना सिर मुंडवा कर केशवान किए।

 

 

Jabalpur Congress adhyaksh ka virodh congressiyon ne kiya Nagar Congress adhyaksh ko pad se hatane hetu karvaya Mundan
Jabalpur Congress adhyaksh ka virodh congressiyon ne kiya Nagar Congress adhyaksh ko pad se hatane hetu karvaya Mundan

 

 

सिफारिश से मिला अध्यक्ष पद – कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि सौरभ शर्मा ने सिफारिश और चमचागिरी करके यह पद प्राप्त किया है इससे पहले भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात हो चुका है जगत बहादुर अनु महापौर बनने के बाद लोकसभा चुनाव के ठीक पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाग गए थे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली और शीर्ष नेतृत्व इन बड़ी घटनाओं की अनदेखी कर ऐसे नेताओं को बढ़ावा देते है बड़ा पद प्रदान कर देते हैं जिसके कारण जबलपुर की कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है।

 

 

 

जबलपुर के कांग्रेसियों की चेतावनी – जबलपुर के कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सौरभ शर्मा को नगर अध्यक्ष पद से नहीं हटाया गया तो वह अपना खून निकल कर भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन को सौंपेंगे और सौरभ शर्मा को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग करेंगे।

 

 

इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूपलाल यादव, उमेद सिंह ठाकुर, दयावंत राव, कृष्ण गोपाल चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सरोज कांडा, विवेक चौधरी, दीपक सिंह राजपूत, रूपेन्द्र चौधरी, सोनू कांडा, रीटा बाम्बा, राजू भाई, बूंदी सेठी, विकास कनौजिया, बब्बल सबलोक, सागर चौधरी, विवेक चौधरी, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

 

 

नोट – राजनीति से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज पोर्टल प्रभात की कलम पर जहां आपको मिलती है राजनीति जगत की सभी खबरें सबसे तेज। यदि आप हमें अपनी खबरें भेजना चाहते हैं,फिर आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.com पर भेज सकते हैं।

Leave a Comment