क्या बीजेपी को मिलेगी महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष इन बड़े नाम पर हो रही है चर्चा

Bjp new national president :-भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बड़े बदलाव की शुभ विवाह है बीजेपी जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में पूरा हो गया था लेकिन लोकसभा चुनावों के कारण जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया था अब आम चुनाव खत्म हो चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी भी हो चुकी है ऐसे में भाजपा संगठन में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है इस बार बीजेपी की कमान किसी महिला नेता को सौंप जा सकती है पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच पिछले कुछ समय से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर चर्चा चल रही है जिसमें कई प्रमुख महिला नेताओं के नाम पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

इन तीन नाम पर हो रही है चर्चा
1. पहला नाम निर्मला सीतारमण का है –भारतीय जनता पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इस पर अभी सस्पेंस है लेकिन इस बार बीजेपी ऐतिहासिक बदलाव करने जा रही है यह तो तय है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार महिला नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान सौंपा जा सकती है जिसमें सबसे पहला नाम निर्मला सीतारमण का है जो बीजेपी को एक सक्रिय मजबूत नेतृत्व प्रदान करती हैं निर्मला सीतारमण केंद्रीय पूर्व में रक्षा मंत्री रह चुकी हैं वह पूर्व में केंद्रीय वित्त मंत्री भी रह चुकी हैं उनके अनुभव नेतृत्व क्षमता और पूरे भारत में पार्टी की मजबूत पकड़ होने के कारण उन्हें पहले प्रमुख दावेदार माना जा रहा है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की कमान उनके हाथों में सौंप जा सकती है यदि निर्मला सीतारमण भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी जाती है तो बीजेपी दक्षिण भारत में अपनी मजबूत पकड़ बना सकती है इसके साथ ही केंद्रीय भाजपा सरकार के महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा भी मिल सकता है।
2.दूसरा नाम डी पुरंदेश्वरी का है- डी पुरंदेश्वरी बीजेपी की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा है वह भारतीय जनता पार्टी की एक वरिष्ठ नेता है आंध्र प्रदेश की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण स्थान है डी पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं इसके साथ केंद्र में मनमोहन सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और उद्योग मंत्री भी रह चुकी हैं भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी और उड़ीसा का प्रभार भी शामिल है डी पुंडेश्वरी को एक मुखर और प्रभावशाली वक्त के रूप में भी जाना जाता है।
3.तीसरा नाम वानती श्रीनिवासन का है – वानती श्रीनिवासन भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष है वह एक राजनीतिक होने के साथ-साथ वकील भी हैं वानती श्रीनिवासन 1993 से भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं वही तमिलनाडु की विधायक भी है साल 2022 में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य भी बनी थी ऐसा करने वाली वह पहली तमिल महिला है।
इन तीनों नेता महिलाओं के नाम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में बने हुए हैं एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी महिला नेतृत्व को लेकर सकारात्मक है फिलहाल अंतिम निर्णय पार्टी हाई कमान द्वारा ही लिया जाएगा इंतजार है तो बस आधिकारिक घोषणाओं का।
नोट – आपको हमारा यह लिख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल prabhatkikalam@gmail.com पर भेज सकते हैं।